बरेली मंडल की तीन सीटों पर जीती भाजपा, बदायूं मे सपा की वापसी, आंवला मे दौड़ी साइकिल

बरेली। लोकसभा चुनाव मे बरेली मंडल मे भाजपा को बड़ा झटका लगा। पिछले चुनाव में 5-0 से क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार तीन सीटों पर सिमट कर रह गई। सपा ने आंवला और बदायूं में जीत दर्ज की। साथ ही खीरी और धौरहरा सीटों पर भी सपा ने जीत का परचम लहराया। बरेली से भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 56 हजार से अधिक वोटों से हराया। जीत के बाद छत्रपाल गंगवार का समर्थकों ने स्वागत किया। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद वह भारत माता की जय, जय श्री राम की गूंज के बीच मतगणनास्थल से रवाना हुए। वही आंवला सीट से करारी शिकस्त देते हुए सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को 15969 वोटों से हराकर जीत दर्ज कर ली है। भाजपा के लिए बड़ा झटका लगा है। वही बदायूं लोकसभाट सीट पर सपा ने वापसी की है। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव ने 35269 मतों से भाजपा के दुर्विजय सिंह शाक्य को हरा दिया। वही भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगवतसरन गंगवार को 163878 वोटों से हराया। इसके अलावा शाहजहांपुर संसदीय सुरक्षित सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रत्याशी अरुण सागर दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड को 55521 मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 5,92,227 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी 5,36,706 मत पा सकी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *