बरेली। जिले मे राजनैतिक गलियारों मे गुरुवार को हलचल मच गई है। रुहेलखंड के दिग्गज नेता पूर्व सांसद कुंवर सर्वराज सिंह के पुत्र सिद्धराज सिंह भाजपा मे शामिल हो गये है। सिद्धराज के भाजपा मे शामिल होने से आंवला और बिथरी विधानसभा मे हलचल तेज हो गई है। आपको बता दें कि सिद्धराज के पिता सर्वराज सिंह दो बार विधायक और तीन बार आंवला से सांसद रहे है। सिद्धराज सिंह 2017 में आंवला से समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े थे और मामूली अंतर से भाजपा के धर्मपाल सिंह से चुनाव हार गए थे। सिद्धराज की हार के पीछे सपा मुखिया अखिलेश यादव का आंवला मे जनसभा नहीं करना बताया गया है। गुरुवार को लखनऊ में सिद्धराज सिंह को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद थे। ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने सिद्धराज को भाजपा पटका पहनाकर स्वागत किया। सिद्धराज सिंह का भाजपा में आने के बाद राजनीति हलचल तेज हो गयी है। विधानसभा चुनाव में उनके शामिल होने के असर आंवला और बिथरी क्षेत्र के साथ ही बदायूं के दातागंज पर पड़ेगा। यहां सर्वराज सिंह का प्रभाव माना जाता है। तीनों ही जगह फिलहाल भाजपा के विधायक हैं।।
बरेली से कपिल यादव
