बरेली। भारत विकास परिषद् रूहेलखण्ड पूर्वी प्रांत की नाथनगरी शाखा की ओर से कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर कालेज मे पर्यावरण एवं जलसंरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना गहलोत ने की। कार्यशाला मे अनिल मैनी पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर विशेष परिचर्चा की गई। शशि मैनी ने जल संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं जल ही जीवन है की महत्ता बताई गई। लक्ष्मी कांत ने डस्टबिन वितरण, साबुन प्रसाद दिया गया। पर्यावरण संरक्षण प्रश्नोत्तरी व विचारों पर आधारित प्रश्नोत्तरी हुई और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जिसमें तीन पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिए गए। इस अवसर पर पृथा सक्सेना, ज्योति खुराना डॉ पंकज शर्मा, संजीव जॉली, प्रभात सक्सेना, हिमांशु छाबड़ा, पवन अग्रवाल, अनिल सक्सेना, प्रेम धवन सहित विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। इस कार्यशाला मे 1200 बच्चे तथा शिक्षिकाएं सम्मलित हुई।।
बरेली से कपिल यादव
