बंदरों से बचने को छत से कूदा किशोर, दोनों पैर की टूटी हड्डी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव मनकरी मे बंदरों का आतंक मचा रखा है। रविवार को एक किशोर बंदरों के झुंड से बचने को छत से कूद गया। जिससे किशोर घायल हो गया। मनकरी गांव निवासी सुधीर बालियान ने बताया हमारे गांव में बंदरों का आतंक हैं। बंदरों के आतंक से सभी ग्रामीण दहशत में हैं। रविवार को गांव में सौरभ पुत्र कपिल सिंह अपनी छत पर खेल रहा था। अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया। बंदरों को देख वह डरकर छत से कूद गया। जिससे उसके दोनों पैर की हड्डी टूट गई। माथे और नाक पर चोटें लगी हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर छुट्टा जानवरों और बंदरों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए टीम भेजने की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *