Breaking News

फरीदपुर मे सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

फरीदपुर, बरेली। भारतीय सेना के शौर्य सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के कार्यालय से निकलकर स्टेशन रोड चुंगी पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय एवं भारतीय सेना की जय के साथ शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा का स्वागत ब्रह्मा शंकर गुप्ता एवं उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी महावीर जायसवाल, केशव शरण अग्रवाल, शिवम, अनुज, शुक्ला, अनुज पांडे, राजेश देवल एवं अग्रवाल सभा की तरफ से प्रतुल्ल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, मोहित मित्तल आदि ने पुष्प वर्षा कर किया। स्वागत किया यात्रा समाप्ति पर जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह एवं विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल ने संबोधन किया और सभी का आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राजू उपाध्याय, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा नीरज पटेल, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ओमवीर गुर्जर, अमित पांडेय, बबलू, इमरान, राजा, फरीदपुर, मंडल अध्यक्ष प्रतुल अग्रवाल, धर्मेंद्र तोमर, गया प्रसाद, हंसुदेव शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *