फरीदपुर मे किशोरी को बंधक बनाकर रेप करने वाला चिन्हित, दी दबिश

बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले अज्ञात आरोपी को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने को दबिश दी। लेकिन वह गांव से फरार हो गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के भाई को हिरासत में लिया है। थाना क्योलड़िया क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पहले नानी के घर फरीदपुर आई थी। गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे छत पर सोने के दौरान उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। उन लोगों ने खोजबीन शुरू की तो रात करीब 3.15 बजे उनकी बेटी घर से कुछ दूरी पर ट्रॉली के नीचे बेहोश पड़ी मिली। उसके हाथ पैर बंधे थे व कपड़े भी फटे हुए थे। उन लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी ने परिजनों को बताया कि नानी के गांव मे ही रहने वाली पूजा नाम की महिला ने गांव के ही अर्जुन से उसकी मुलाकात कराई थी। रात मे अर्जुन ने उसे मिलने बुलाया तो वह चुपके से उससे मिलने चली गई। अर्जुन उसे पास के ही बाग मे लेकर गया। वहां एक युवक पहले से ही मौजूद था और फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे लोग हाथ पैर बांधकर ट्रॉली के नीचे फेंककर चले गए। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ ने अज्ञात आरोपी को चिन्हित करने के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। इसके बाद मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई। किशोरी की रात 12.00 बजे के बाद गांव के युवक से कई बार बात होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। जिसके बाद जानकारी मिली कि वह घटना के दिन से ही गांव से गायब था। पुलिस ने उसके भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *