बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी के सामने बागी उम्मीदवारों ने मुसीबत खड़ी कर दी है। भाजपा ने यहां भाजपा नेता आशीष अग्रवाल की पत्नी प्रीति अग्रवाल को टिकट दिया है लेकिन उनके सामने भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने अपनी पत्नी जयंती चौहान को चुनाव मैदान मे उतार दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां बगावत रोकने मे नाकाम रहे है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने से भी बच रहे है। फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अध्यक्ष पद इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। यहां से 18 महिलाएं चुनाव मैदान मे है। यहां भाजपा से कई कार्यकर्ता अपनी पत्नियों और परिवार की महिलाओं के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने भाजपा नेता आशीष अग्रवाल की पत्नी प्रीति अग्रवाल को टिकट दिया है। इससे खफा होकर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने बगावत कर दी है। बह अपनी पत्नी जयंती चौहान के लिए टिकट मांग रहे थे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल के खिलाफ अपनी पत्नी जयंती को चुनाव मैदान मे उतार दिया है। पार्टी नेता अपने ही दो कार्यकर्ताओं के बीच मची खींचतान को रोकने मे नाकाम रहे है। संजय चौहान भाजपा के कई पदाधिकारियों के साथ पत्नी के लिए वोट मांग रहे है तो आशीष अग्रवाल अपनी पत्नी के लिए पूरी ताकत से प्रचार मे जुटे है। भाजपा के कुछ लोग अंदरखाने तो कुछ लोग खुले मे पूरी तरह से जयंती चौहान के पक्ष मे वोट और सपोर्ट कर रहे है लेकिन पार्टी ने अभी तक बागियों के खिलाफ कोई एक्शन नही लिया है। जिससे भाजपा से प्रत्याशी अपनी जीत के लिए टेंशन मे है। वही कुछ भाजपा से वार्ड सभासद के प्रत्याशी भी अपने साथ-साथ जयंती चौहान के पक्ष मे वोट मांग रहे है। इसके अलावा मुस्लिमों में कई प्रत्याशी चुनाव मैदान मे है। जिसमें सबसे ज्यादा दो तस्कर चर्चित है।।
बरेली से कपिल यादव
