फतेहगंज पश्चिमी मे पुलिया पर बैठी मिली महिला को पिता को सौंपा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस को सोमवार की देर रात मे महिला पुलिया पर अकेली बैठी मिली। पुलिस ने महिला को उसके पिता को सौंप दिया। महिला मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस को सोमवार की रात मे दस बजे त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज रहपुरा जागीर के पास महिला पुलिया पर बैठी मिली। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम प्रियंका पत्नी सोनू निवासी रहपुरा जागीर बताया। उसके हाथ पर मोबाइल नंबर गुदा था। उस पर बात कर पुलिस ने उसके पति का मोबाइल नंबर तलाश किया। पति ने पुलिस को बताया उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है। पति पूर्णागिरि दर्शन करने गया है। उसने बताया वह बुधवार की शाम को घर लौटेगा। उसके घर मे कोई नही है। मां बहन फतेहगंज पश्चिमी मे मोहल्ला बाबूराम नगर मे रहती है। सास के पास महिला नही गई। पुलिस की सूचना पर पिता नेत्रपाल बरेली से मौके पर पहुंच गए। एसओ धनंजय कुमार पांडेय ने बताया पुलिस ने महिला को पिता को सौंप दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *