फतेहगंज पश्चिमी आम आदमी पार्टी का खुला चुनाव कार्यालय

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। निकाय चुनाव मे आम आदमी पार्टी ने कस्बे मे स्थित रामलीला गेट के पास चुनाव कार्यालय खोल दिया है। कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पार्टी सदैव हित के मुद्दों को लेकर गंभीर रही है। सरकार की सभी योजनाएं लोकहित मे होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार का इससे कोई सरोकार नही है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट मे भी गरीब, किसान, निम्न और मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं है। जिला प्रभारी ने आप प्रत्याशी के लिए झाड़ू पर वोट देकर जिताने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन व प्रत्याशी पति सरजू यादव और कस्बे के गणमान्य नागरिक सहित पार्टी के पदाधिकारी शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *