प्रेम-प्रसंग मे फायरिंग-पथराव, राहगीर गंभीर घायल

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र के सिमरा बलिया गांव मे शनिवार रात प्रेम-प्रसंग के विवाद में यादव बिरादरी के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले और अवैध तमंचों से फायरिंग की गई। विवाद में नवादा बिल्संडी गांव के राहगीर किसान चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, सिमरा बलिया में रिंकू और अभय का ओमेंद्र, जितेंद्र और रवींद्र से हुआ था। इसका कारण ओमेंद्र का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग बताया गया है। पहले कहासुनी हुई फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्षों ने अवैध तमंचों से कई बार फायरिंग की। किसान चंद्रपाल अपनी साइकिल से घास लेकर घर लौट रहे थे। फायरिंग से घबराकर वह साइकिल सहित गली में गिर गए और घायल हो गए। गांव में चर्चा है कि किसान को गोली लगी है। सूचना पर गई पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। वहां निगरानी बढ़ाई गई है। घायल को सीएचसी भेजा। वहां से बरेली रेफर किया गया है। किसान की चोट की वजह पर पुलिस संशय में किसान चंद्रपाल के घायल होने के बाद पुलिस चोट के कारण पर संशय में है। ग्रामीण गोली लगने की बात कह रहे हैं। पुलिस को भगदड़ में साइकिल के हंसिया से चोट की आशंका है। अब मेडिकल से वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। दोनों पक्षों पर हो चुकी है शांतिभंग की कार्रवाई शुक्रवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए धारा 151 में चालान किया। छूटने के बाद भी उनके बीच विवाद जारी रहा। शनिवार रात फिर भिड़ंत हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *