प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार

बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ के गांव मीरपुर मे करीब दो सप्ताह पहले जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल ग्रंथ सिंह की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने लेखपाल को पिटवाया और उनका मोबाइल भी छीन लिया। थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेखपाल लगातार मीरपुर के प्रधान को मुख्य अभियुक्त बताते हुए गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कई बार चेतावनी देने के बाद भी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नही हो सकी। शनिवार को लेखपाल संघ ने थाना दिवस का बहिष्कार कर दिया। लेखपाल तहसील सदर मे धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकरियों का कहना है कि जल्दी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नही हुई तो बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *