बरेली।आज प्रगति द प्रोग्रेस फाउंडेशन रोटरी क्लब ऑफ बरेली हैरिटेज बरेली की ओर से धर्म कांटे स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। संस्था की अध्यक्ष भावना वर्मा,शिल्पी शर्मा सचिव,शालिनी विद्यार्थी अंजू गुप्ता, डॉक्टर रश्मि शर्मा, डॉक्टर शहजान बेगम, डॉ ऋचा टंडन क्षमा जैन, ने 650 थैला व थाली भेंट की गई। पर्यावरण गतिविधि को थाली और थैला प्राप्त हुए है। जिसमें शहर वासियों का अच्छा सहयोग प्राप्त हो रहा है। महाकुंभ में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के लिए एक थैला, एक थाली वितरण किए जाएंगे। जिससे पर्यावरण दूषित न हो। थैला और थाली अभियान में स्टील की भोजन थाल व कपड़े के थैला संग्रहित किया जा रहे हैं। बैठक में नगर सह कारवा प्रसून अग्रवाल, पर्यावरण महानगर सह संयोजक मनोज बाजपेई ने बताया। कि यह अभियान 15 दिसंबर तक चलाया जा रहा है।
– बरेली से तकी रज़ा