पूव प्रधानमंत्री अटल के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

बिहार: (सारण)छपरा , प्रधान मंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन के पश्चात सोनपुर भाजपा सदर पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नयागांव थाना क्षेत्र के शेखडुमरी स्थित मंडल भाजपा कार्यालय परिसर मे शोक सभा का आयोजन भाजपा मंडलाध्यक्ष बिमल चौरसिया के अध्यक्षता में किया गया, तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई ।सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर नमण किया तथा मॄत आत्मा के शांति हेतू परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की ।इस आयोजित शोकसभा मे मुख्यरूप से मंडल भाजपा के महामंत्री रविरंजन सिंह (सोनु ),मुकेश कुमार सिंह, समीर प्रताप सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पटेल, विधान सभा पालक शैलेन्द्र प्रसाद सिंह , अति पिछड़ा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार साह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरफराज आलम सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,पूर्व मंडल महामंत्री कृतयानंद सिह, पं अध्यक्ष पप्पू कुमार,अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, जगलाल पङित, बैजनाथ सहनी, ठाकुर संजीव कुमार, अभय कुमार, अभिमन्यु कुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, भिखारी राय, अजीत कुमार सिंह, रवींद्र राय,बिनोद सिंह, मुन्ना सिंह, विश्व नाथ सहनी, शिरोमण तिवारी , कुन्दन सिंह, अमरजीत सहनी, बैजनाथ ठाकुर तथा दर्जनों कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे ।सभा का संचालन वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र सिंह पटेल ने किया। वहीं आर्यभट्ट क्लासेज नयागांव में भी शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के निर्देशक डॉ0 एस0 के0 रंजन,गजेन्द्र कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, संतोष कुमार तथा सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
-नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।