पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप

आज़मगढ़- रानी की सराय थाना के विट्ठलपुर गाँव के निवासी मुनिलाल यादव ने मंगलवार को शहर के नरौली स्थित अपने रिश्तेदार के आवास पर प्रेसवार्ता कर रानी की सराय के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख पति इसरार अहमद पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। उसके अनुसार 23 अगस्त को उसके भाई मुनीब यादव की घर के समीप ही सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मुनीब प्रॉपर्टी का काम करता था। जाहन भी भूमि का काम करता था पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपनी दावेदारी ठोंक देते थे। आरोप लगाया कि इसी को लेकर खुन्नस खा कर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने मुनीब की हत्या करा दी। विवेचना को लेकर पुलिस कार्यप्रणाली पर लापरवाही का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की सीबी सीआईडी जांच की मांग की। उसके अनुसार विवेचना में इसरार अहमद को आरोप से बरी किया गया है।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।