पूरे देश ने तन्मयता से सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का 100 वां ऐपिसोड

नागल/ सहारनपुर – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को आज जहां पूरा देश बड़ी तन्मयता से सुन रहा है वही कस्बा नागल मोदी के मन की बात सुनने में पिछड़ गया। बताते चलें कि रविवार को मोदी के मन की बात का 100 वां ऐपिसोड था। जिसको सुनने सुनाने के लिए पूरे देश में व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए थे। साथ ही पंचायत राज विभाग को भी प्रत्येक व्यक्ति तक प्रधानमंत्री के मन की बात पहुंचाने हेतु व्यवस्था करने के निर्देश थे। खंड विकास कार्यालय नागल अथवा पंचायत घर हो या बाल विकास परियोजना कार्यालय हो अथवा समिति कार्यालय सभी स्थानों पर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना जाना था। मगर इस बार यह पहला मौका है जब विकास खण्ड नागल क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर प्रधानमंत्री के मन की बात को नहीं सुना गया। कस्बा नागल में सभी स्कूलों, पंचायत घर, खंड विकास कार्यालय, समितिकार्यालय,अस्पताल, आंगनबाड़ी कार्यालय ,मण्डी समितिआदि स्थानों पर ताले लटके रहे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार का कहना है कि इस बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने अपने गांव में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनाने के निर्देश थे। इसी कारण यहां खंड विकास कार्यालय पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। उधर नागल स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता सोनकर का कहना है कि अभी तक उनके पास ऐसे कोई निर्देश नहीं आए जिसमें प्रधानमंत्री के मन की बात को उनके कार्यालय अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनाया जाना सुनिश्चित किया गया हो। उन्होंने कहा कि वैसे वह कुछ समय से छुट्टी पर चल रही है। बढेडी कोली के प्रधान पति बीरम कुमार का कहना है कि उन्हें पंचायत राज विभाग से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला जिसके चलते उन्हें अपने गांव में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनाया जाना था। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रजनी राणा ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं है जिसमें प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने को उन्हें व्यवस्था करनी हो। उधर यह भी माना जा रहा है कि आज रविवार का दिन होने के कारण किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी ने कार्यालय पर आकर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने और सुनाने की जहमत उठाने का प्रयास नहीं किया। सबसे मजेदार बात यह रही की प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने में नागल क्षेत्र के पिछड़ने का समाचार जब सोशल मीडिया पर छाया तो कुछ लोगों ने आनन-फानन में टीवी के सामने बैठकर फोटो खींचवाकर उन्हें वायरल कर औपचारिकता निभाई।

– सीतापुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *