पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल सिड़रा ने गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को वितरित की राहत सामिज्ञी

हमीरपुर| सुमेरपुर विकासखंड के सिड़रा गांव में बाढ़ पीड़ितों को एनडीआरएफ की वोट में बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल नें भ्रमण कर सिड़रा गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों कों राहत सामग्री का वितरण किया| पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने कहा कि थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह व पुलिस के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों को फल एवं राहत सामग्री का वितरण किया गया | उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सेवा करके स्वयं बेहद अच्छा महसूस कर रहा हूं | उन्होंने कहा कि हमीरपुर पुलिस परिवार द्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांव में जाकर मानव सेवा करके हमीरपुर पुलिस अच्छा महसूस कर रही है | उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि विषम परिस्थिति में हमीरपुर पुलिस बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ है | हमीरपुर पुलिस का प्रयास यह होगा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने पाए | प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है |इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, सीओ सदर रवि प्रकाश सिंह, सीओ फायर राहुल पाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर यादव, ललपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, ट्रैफिक प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, उप निरीक्षक मनोज पांडे, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, एनडीआरएफ की टीम व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *