बरेली। ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) और एनएमओपीएस के आह्वान पर बरेली में बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली को लेकर बिशप इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। संगठन ने साफ कहा कि न तो एनपीएस मंजूर है और न ही यूपीएस, उन्हें सिर्फ पुरानी पेंशन चाहिए। जिला संयोजक डॉ. मुनीष कुमार गंगवार ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, संविधान सम्मान और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों-कर्मचारियों के योगदान को रेखांकित करने का माध्यम है। मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस कर्मचारियों के हित में नहीं हैं और संगठन केवल पुरानी पेंशन की मांग कर रहा है। जिला कोषाध्यक्ष डॉ. भोले राम प्रजापति ने कहा कि एक देश में दो तरह की पेंशन व्यवस्था न्यायसंगत नहीं है। जिला महामंत्री रूपकिशोर ने पुरानी पेंशन को बुढ़ापे का सम्मान बताया। जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि यूपीएस और निजीकरण की वापसी तथा ओपीएस बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष अनिल गंगवार, रामलाल कश्यप, महिला अध्यक्ष नीतू वर्मा ने आंदोलन में सहयोग की अपील की। भूपसिंह, वीरेंद्र गंगवार, हेमपाल, प्रियंका गुप्ता, अनुपम गंगवार, प्राची शर्मा, राजेश्वरी मौर्य, पूजा शुक्ला, संगीता, नीलम शर्मा, रीता कुमारी, आरती सक्सेना, ललित कुमार चौधरी, गजेंद्र राठौर, पुनीत अरोरा, राजेंद्र पटेल, जितेंद्र गुर्जर, रवि शंकर रस्तोगी, अतुल सक्सेना, जैनेंद्र भारद्वाज, सुरेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, आशीष सिंह, दीपक ग्वाल, प्रमोद कुमार, लोकेश कुमार, विकास जैन, शैलेष कुमार, केवेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, झांझन लाल, हीरा लाल गंगवार, योगेन्द्र यादव, कैलाश चन्द्र, जसवीर, प्रमोद कुमार, भारतवीर, राम लाल कश्यप, जितेन्द्र श्रीवास्तव, मोहन सिंह, सन्नी राज वदण, संजय सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे। रैली मे एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस इज्जतनगर, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ, जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, राजकीय नर्सेज संघ, टीचर्स सेल्फकेयर टीम, राजकीय शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, यूटा, बेसिक उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, शिक्षक महासभा, एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, बरेली ट्रेड यूनियन्स, टीईटी शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, कर्मचारी कल्याण मंच बरेली कालेज बरेली, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, नगर निगम समेत कई संगठनों के शिक्षक-कर्मचारी यात्रा मे शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
