पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

बरेली। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के रामपुर गार्डन स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। विधायक, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के पुरोधा, कुशल प्रशासक और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुशासन और कानून व्यवस्था की जो मिसाल पेश की, वह आज भी हम सभी का मार्गदर्शन करती है। राम जन्मभूमि आंदोलन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाने में उनका योगदान हमेशा इतिहास के पन्नों में अमर रहेगा। सीपीएस चौहान, अरुण कश्यप, प्रभु दयाल लोधी, राज बहादुर सक्सेना, तृप्ति गुप्ता, ब्रजेश मिश्रा, हर्षित गुप्ता, प्रदीप रोहेला, प्रदीप मलिक, प्रदीप गुप्ता, डॉ. गौरव गंगवार, प्रांजल गर्ग, अतुल अग्रवाल, पार्षद छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *