Breaking News

पिटाई से घायल रेहान ने दिल्ली ले जाते समय रास्ते मे तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के बन्नूबाल कॉलोनी में सोमवार की रात कॉलोनी के लोगों ने दो लोगों को चोरी के शक में पकड़ लिया था। उसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई थी। पिटने वालो में बारादरी क्षेत्र के रहने वाले रेहान की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। उसे निजी अस्पताल भर्ती किया था। जहां हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे देर रात दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में रेहान ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें मौत की वजह सिर में चोट लगना बताया गया है। पुलिस सुरक्षा के बीच उसके शव को घर पर पहुंचाया गया। हंगामा न हो इसलिए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बन्नूवाल नगर के लोगों को लेकर थाना इज्जतनगर पहुंचे थे। जहां कॉलोनी के रहने वाले रिटायर्ड फौजी नंदन सिंह मेहरा ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब 11:45 बजे दो युवक उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। एक उनके घर की दीवार बांधने की जुगत में लगा हुआ था। दूसरा ताला तोड़ रहा था उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसके बाद भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और पूरी रात उनकी पिटाई की गई थी। थाने लाया गया एक आरोपी बेहोशी की हालत में था और उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके साथी अशरफ खां छावनी निवासी शाहरुख ने बताया कि उसका घायल साथी एजाजनगर गौटिया का रहने वाला रेहान है जो फाइन एनक्लेव में किराए पर रहता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने से इंकार कर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने ले गये। इसी बीच थाने पहुंचे शाहरुख और रेहान के परिजनों ने दोनों को बेवजह पिटाई का आरोप लगाकर हंगामा किया था। किसी तरह भीड़ को समझाकर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रेहान की ज्यादा हालत बिगड़ने पर उसे मिशन अस्पताल भर्ती कराया था। इसके बाद पुलिस ने रेहान की पत्नी सबा की तहरीर पर नंदन सिंह मेहरा के साथ कई और अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। ज्यादा हालत बिगड़ने पर रेहान को दिल्ली रेफर किया गया था। इस दौरान दिल्ली ले जाते समय पिलखुआ में उसकी रात दो बजे मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार की सुबह रेहान का कड़ी सुरक्षा में पोस्टमार्टम कराया। रेहान का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई। इस दौरान पोस्टमार्टम में रेहान के परिजन के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। रेहान की मौत के बाद पुलिस को हंगामा होने की आशंका है। रेहान के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *