माणकी में गोरधन राम विश्नोई की मूर्ति का करेंगे अनावरण
राजस्थान/बाड़मेर – पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने बाड़मेर ने बताया कि कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के एक सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय बाड़मेर एवं बालोतरा दौरे के कार्यक्रम की जानकारी दी।
हेमाराम चौधरी ने बताया कि सचिन पायलट सुबह छ: बजे पहुंचेंगे बाड़मेर। इसके बाद निजी होटल में विश्राम करेंगे। फिर वीरेंद्र धाम में विद्यार्थियों से रूबरू होंगे और कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह दस बजे आंदोनियों की ढाणी, मानकी धोरीमन्ना में किसान नेता स्वर्गीय गोरधन राम कड़वासरा विश्नोई की मूर्ति के अनावरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान किसान सम्मेलन एवं सभा का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मांगता, धोरीमन्ना और रामजी का गोल में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे ।
बता दें कि स्वर्गीय गोरधन राम कड़वासरा विश्नोई मालाणी पंच एवं धोरीमन्ना प्रधान प्रतिनिधि रह चुके हैं। वे वर्तमान धोरीमन्ना प्रधान श्रीमती इंदु बाला विश्नोई के ससुर थे। उनकी स्मृति में आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल होने आ रहे हैं।सचिन पायलट के गुड़ामालानी दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। विशेष रूप से मांगता और धोरीमन्ना में भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। हेमाराम चौधरी ने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।
— राजस्थान से राजूचारण
