पांच रुपये के विवाद मे युवक को सूजा घोपकर मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आइसक्रीम को लेकर हुये मामूली विवाद मे सूजा घोपकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखबाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जा।तीन मासूम बच्चियों के सिर से माता पिता का साया उठा। बुधवार को साढ़े चार बजे ग्राम माधोपुर मे शेरसिंह पुत्र गंगाराम निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर छह कस्बा फतेहगंज पश्चिमी बरेली बर्फ बेचने गया था। माधोपुर के रहने वाले संजू पुत्र रामकुमार कश्यप पर दस रुपये थे। उसके बच्चे आइसक्रीम के लिये जिद करने लगे तो उसने आइसक्रीम बेचने बाले से कहा कि दोनों बच्चियो को पांच रुपये की आइसक्रीम दे दो। उसने पांच रुपये की आइसक्रीम देने से मना कर दिया बोला दस रुपये से कम की नही दूंगा तभी संजू ने कहा कि तो यहां से चले जाओ। बच्चे जिद कर रहे। वह बोला नही जाऊंगा इतनी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान शेर सिंह ने बर्फ फोड़ने के लिए रखी गई। नुकीले पेचकस से संजू पर कई बार कर दिये। जिससे संजू गम्भीर घायल होकर गिर जमीन पर गया।मोहल्ले बालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल व्यक्ति को इलाज के लिये एम्बुलेंस से बरेली भेज दिया। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी रूम मे रखबा दिया है।पुलिस ने आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। म्रतक संजू के भाई ने बताया कि चार भाइयों में तीसरे नम्बर का भाई था। इसकी पत्नी भूरी की चार साल पहले मौत हो चुकी है। तीन लडकिया है।बड़ी बेटी शशि 12 बर्ष मुस्कान 9 बर्ष सीमा बर्ष की है। सभी को मजदूरी कर पालन पोषण करता था। अब बच्चों के ऊपर से मां बाप का साया उठ गया। थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पांडेय ने बताया कि आइसक्रीम को लेकार विवाद हुआ था। आइसक्रीम बचने बाले ने पेंचकस से बार कर संजू को घायल कर दिया था। एम्बुलेंस से इलाज को भेजा था। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। म्रतक की मां रामरती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *