बरेली- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पर्वतीय समाज रजिस्टर्ड बरेली का 60वाँ रामलीला महोत्सव एवं भव्य दशहरा मेला 2026 का आयोजन स्थानीय कुर्मांचल नगर भोलेनाथ मंदिर परिसर में दिनांक 14 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक भव्य आयोजन होने जा रहा है। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह देयोलिया ने कहा कि पर्वतीय समाज की हमारी सबसे पुरानी रामलीला है। जो की गायन शैली पर आधारित है। इस वर्ष बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की परंपरा का निर्वाहन कर रामलीला मंचन में मुख्य पात्र लड़कियां ही निभा रही हैं। महासचिव डॉ.नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस वर्ष भी 20 अक्टूबर 2026 को भव्य दशहरा मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इसमें विशालकाय रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले के साथ भव्य आतिशबाजी करी जाएगी।
कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सभी समाज के सहयोग से यह भव्य आयोजन करना संभव हो सका है। सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि पर्वतीय समाज की रामलीला कई वर्षों तक शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाती थी। पिछले वर्ष से रामलीला कुर्मांचल नगर भोलेनाथ मंदिर में आयोजित की जाती है। उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट (पूर्व सभासद कैंट) ने कहा कि हमारे निर्देशकों उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता ने कलाकारों के साथ खून पसीना बहाया है इसका परिणाम सुखद रहा है। सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू और सोमा परिहार ने कहा कि बच्चों ने काफी मेहनत से सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किए हैं। वरिष्ठ सचिव चंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि इस बार एल.ई.डी. बैकग्राउंड में सजीव चित्रण से वातावरण में सजीवता आ जाएगी। निर्देशक उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता ने बताया कि भव्य प्रकाश व्यवस्था के साथ ही कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भाव विभोर हो जाएंगे। मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने बताया कि महिला और पुरुष दर्शकों के लिए अलग-अलग दर्शक दीर्घा है और प्रवेश पूर्णतया निशुल्क रहेगा। इस अवसर पर गिरीश चंद पांडे, दीवानी चंद , पुष्कर सिंह बोहरा, नंदिनी अधिकारी, अंजू बिष्ट, सुधा रावत, किशन सिंह नेगी, गोविंद पाण्डे, संजय नेगी, हरवंश सिंह बिष्ट, बालम सिंह मेहरा, कुनाल दियोलिया, प्रमोद नेगी आदि उपस्थित रहे।
पर्वतीय समाज की 60 वीं रामलीला महोत्सव में दिखेगी उत्तराखण्डी झलक: बेटियां होगी मुख्य पात्र
