पर्यटन विभाग समसपुर के प्राचीन मंदिर का करायेगा सौंदर्यीकरण, 50 लाख की पहली किस्त जारी

मीरगंज, बरेली। पर्यटन विभाग मीरगंज क्षेत्र के गांव समसपुर के प्राचीन मंदिर मे पर्यटन विकास कार्य कराएगा। विकास कार्य पर्यटन विकास निगम कराएगा। शासन से धनराशि जारी होने पर निगम ने टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा की पैरवी पर पर्यटन विभाग ने गत दिनों मीरगंज विधानसभा के गांव समसपुर के प्राचीन मंदिर में पर्यटन विकास कार्य कराने को प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूर कर समसपुर के मंदिर को धनराशि जारी कर दी है। पर्यटन विभाग समसपुर के साथ ही ईद जागीर मे।शिव मंदिर एवं बिथरी चैनपुर में रामगंगा घाट किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर में भी पर्यटन विकास कार्य कराएगा। विकास कार्य उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराए जाएंगे। इन कार्यों को टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समसपुर के प्रधान आनंद मोहन वर्मा गुड्डू ने बताया मंदिर 100 वर्ष से अधिक पुराना है। हमारे दादा के जन्म के पहले से गांव मे मंदिर बना था। मंदिर पर प्रतिवर्ष मेला लगता है। कई गांवों के कांवड़िया सावन में इस प्राचीन मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने बताया समसपुर के मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों को शासन ने एक करोड़ दस लाख रुपये स्वीकृत किए है। शासन ने पहली किश्त में 50 लाख की राशि जारी की है। पर्यटन विभाग इससे पूर्व मीरगंज विधानसभा के गांव रहपुरा जागीर के मंदिर पर पर्यटन विकास कार्य करा चुका है। सेवा ज्वालापुर मंदिर मे काम चल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *