भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र के हिम्मतपुर लहर बल्लिया गांव मे रविवार रात 24 वर्षीय विवाहिता नीलम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह आठ माह की गर्भवती थी और उसका एक साल का बच्चा भी है। पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट के बाद उसे कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पति के मुताबिक नीलम ने आत्महत्या की है। नीलम की शादी करीब पांच वर्ष पहले विक्की कश्यप से हुई थी। रविवार रात पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद विक्की घर से चला गया। कुछ देर बाद वापस आने पर उसने नीलम को कमरे में फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी होते पड़ोसी जुट गए। विक्की के पिता रामधुन, मां और भाई हिमाचल मे मजदूरी करते है। इस कारण घर पर विक्की, नीलम और उनका एक साल का बच्चा ही रहते थे। नीलम आठ माह की गर्भवती थी। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे। देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद नीलम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने इस मामले मे किसी प्रकार की कोई पुलिस कार्रवाई नही की थी।।
बरेली से कपिल यादव
