पति को देखकर पश्चिम बंगाल की महिला ने प्रेमी के साथ जाने से किया इनकार

फरीदपुर, बरेली। फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद पश्चिम बंगाल की महिला अपने नौ साल के बच्चे को छोड़कर फरीदपुर के युवक के पास आ गयी। खोजते हुए पहुंचे युवक ने आरोपी से पत्नी को मुक्त करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर महिला को बरामद किया। पति को देखकर महिला ने प्रेमी के साथ जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को पति की सुपुर्दगी मे दे दिया। पश्चिम बंगाल का युवक मुंबई मे पत्नी के साथ रहकर मजदूरी करता था। आरोप है कि पत्नी की फेसबुक पर फरीदपुर के शाहिद नाम के युवक से दोस्ती हुई। पति ने उसे फेसबुक पर चैटिंग करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उसने पाबंदी लगानी शुरू कर दी। पति की पाबंदी से नाराज होकर महिला नौ साल की बेटी को छोड़कर मुंबई से फरीदपुर मे रह रहे अपने प्रेमी के पास आ गई। गुरुवार को वह अपनी पत्नी को खोजते हुए फरीदपुर पहुंचा। उसने पुलिस से पत्नी को मुक्त कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करके महिला को बरामद कर लिया। पति को देखकर महिला बेटी को याद करते हुए फफक कर रोने लगी। उसने प्रेमी के साथ जाने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया की महिला के बयान दर्ज करने के बाद उसे पति की सुपुर्दगी मे दे दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *