पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से महिला की हुई मौत

बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के गांव बारीनगला मे एक महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घर मे पंखे का तार लगा रही थी तभी अचानक उसमे करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जब इसकी जानकारी बच्चों ने परिवार के लोगों को दी तो आनन-फानन मे परिजनों 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल इलाज के किए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि थाना कैंट क्षेत्र के गांव बारीनगला की रहने वाली 35 वर्षीय कमला देवी पत्नी डालचंद ने बताया की सोमवार की सुबह खाना बनाने के लिए उसकी पत्नी कमला देवी पंखा के तार बोर्ड मे लगा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट मे आ गई। करंट लगने के बाद वह जमीन पर गिर गई। आनन-फानन मे उसे एंबुलेंस की मदद से असपताल मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला का चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति मजदूरी कर अपने परिवार पालन पोषण करता है। मृतक की दो बेटी, दो बेटे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।