बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक का सिर सड़क पर टकराने के बाद गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर नदीम कुरैशी निवासी हार्टमैन बरेली अपनी इंडीवर कार से रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास ठिरिया मोड पर रांग साइड से तेजरफ्तार आ रही बाइक सामने से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दूर जा गिरा और गम्भीर घायल हो गया। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार भी सामने से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पहुंच और उन्होंने घायल को इलाज के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यातायात शुरू कराया। मृतक का नाम आशु शर्मा पुत्र श्यामदत्त मोहल्ला नसीराबाद मिलक रामपुर है। पुलिस ने कार मालिक व कार को कब्जे मे ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
