बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 30 अप्रैल यानी रविवार को फतेहगंज पश्चिमी मे होगा। निकाय चुनाव मे जीत दर्ज करने के लिए हो रहे सम्मेलन मे नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद संतोष गंगवार संवाद करेंगे। कस्वे के भाजपा प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल पत्नी आशीष अग्रवाल के कार्यालय पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी और कहा कि रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें संस्करण कार्यक्रम को भव्यता के साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ के साथ सुने। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद संतोष गंगवार व विधायक डॉ डीसी वर्मा कार्यकर्ताओं, वार्ड अध्यक्षों, प्रभारियों व प्रत्याशी से संवाद करेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ करेगे।।
बरेली से कपिल यादव
