नाले की सफाई कर रहे कर्मचारी की हालत बिगड़ी, हालत गंभीर

बरेली। नगर निगम मे ठेकेदार की तरफ से ठेके पर लगाए गए कर्मचारी की सफाई करते समय तबीयत खराब हो गई। वह बेहाश होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सहायता से कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है। शहर के मढ़ीनाथ रोड पर ठेके पर सफाई का कार्य कर रहे एक कर्मचारी रिंकू की तबीयत बिगड़ गई। वह वही पर मूर्छित होकर गिर गया। आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। जिनकी मदद से उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। कर्मचारी के मुंह से खून निकल रहा था। सफाई नायक राजेंद्र बाबू ने कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर निगम कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने सफाई से संबंधित संसाधनों की मांग की है। आरोप है कि हीट वेव चल रही है, लोग भीषण गर्मी से बहुत परेशान हैं। ऐसे में कर्मचारियों को बिना संसाधन, सुरक्षा किट के सफाई कराई जा रही है। जो मानकों के खिलाफ है। मुख्य सफाई अधिकारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया है कि कर्मचारी ठेकेदार द्वारा काम कर रहा था। सूचना मिली है कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *