नायब तहसीलदार ने मिर्जापुर क्रय केंद्र पर बिना टोकन के हो रही तौल रूकवाई

मीरगंज, बरेली। नायव तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र के गेंहू क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने मिर्जापुर क्रय केंद्र पर बिना टोकन के 140 बोरों की तौल रूकवा दी। नायब तहसीलदार को जांच में कई अनियमितताएं मिली। नायब तहसीलदार लकी सिंह ने शुक्रवार को दिनरा मिर्जापुर में चल रहे खाद्य विभाग के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार को जांच में कई अनियमितताएं मिलीं। केंद्र पर टोकन से खरीद नहीं हो रही थी। किसान ट्रैक्टर ट्राली लिए कई दिनों से तौल को अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। नायब तहसीलदार जिस समय केंद्र पर पहुंची। दो लोगों का 140 बोरा गेंहू बिना टोकन के ताला जा रहा था। नायब तहसीलदार ने बिना टोकन के गेंहू की तौल रूकवा दी। नायब तहसीलदार ने आक्रोशित किसानों को समझा कर शांत किया। उन्होने केंद्र प्रभारी से कहा टोकन से किसानों के गेंहू की खरीद की जाए। कुछ किसानों ने तौल को निर्धारित 20 रुपए से अधिक रुपए लेने का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार ने बताया मिर्जापुर क्रय केंद्र पर दो व्यापारियों का 140 बोरा गेंहू बिना टोकन के जबरदस्ती तौला जा रहा था। कार्रवाई को एसडीएम को आख्या दे दी है। एसडीएम ने बताया सभी गेंहू क्रय केंद्रों की जांच की गई है। निरीक्षण रिपोर्ट कार्रवाई को एडीएम को भेजी जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *