नाबालिक बालिका संग सामूहिक दुष्कर्म:हालत नाजुक, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद

सीतापुर/ मानपुर- धान की रोपाई करने गई नाबालिक बालिका के साथ तीन लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना बतायीं जा रही है । लड़की की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ,सीओ लहरपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालिका को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया है। जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय दलित नाबालिक बालिका को गांव के जाहिद ने शनिवार सुबह 8 बजे धान रोपाई के लिए मजदूरी पर लगाया था। धान रोपाई में जाहिद, जाहिद की बहिन व रासिद, सुहैल सहित पांच लोग थे। दोपहर करीब 11:30 बजे जाहिद ने अपनी बहन को बिस्कुट व पानी लेने घर भेज दिया नाबालिक को अकेली पाकर तीनो दरिंदों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। लड़की की हालात नाजुक देख वहशी दरिंदे मौके से फरार हो गए। जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डी एम अखिलेश तिवारी एसपी आर पी सिंह एएसपी डॉ राजीव दीक्षित सीओ उदय प्रताप सिंह एसडीएम बिसवा व मानपुर खैराबाद व तालगांव थानों की पुलिस मौके पर पहुच गई। एडिशनल एसपी उत्तरी डॉ राजीव दीक्षित ने बताया घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा

– रामकिशोर अवस्थी,सीतापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।