नशे मे धुत युवक ने महिला को साथ चलने का दिया ऑफर तो पीटा

बरेली। आधी रात मे पति के साथ बच्चे की दवा लेने जा रही महिला को रोककर कार सवार को साथ चलने का ऑफर देना भारी पकड़ गया। महिला ने राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। बारादरी क्षेत्र मे रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे वह अपने पति के साथ चार साल के बच्चे को दवा दिलाने सौ फुटा रोड पर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए एक कार सवार ने उनकी बाइक के पीछे लगातार कई बार हॉर्न बजाया। उन्होंने ध्यान नही दिया तो आरोपी ने कार उनकी बाइक के बराबर में लगाकर जबरन रोक लिया। महिला के पति से आरोपी ने कहा कि दस हजार रुपये लेकर अपनी पत्नी को कार मे बैठा दो। उनके पति ने बाइक आगे बढ़ाई तो आरोपी गालीगलौज कर धमकी देने लगा। इस पर महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर दी और शोर मचाते हुए राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब बताया तो भीड़ आक्रोशित हो गई और उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस उसे कब्जे में लेकर थाना इज्जतनगर ले गई। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को चालान कर दिया गया है। उसकी कार भी सीज कर दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *