नवाबगंज, बरेली। जनपद के नवाबगंज क्षेत्र में दंपति के बीच समझौता करने के लिए चलाया जा रहा परामर्श केंद्र बिना किसी अधिकारी की अनुमति के ही पिछले कई वर्षों से चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद सीओ ने काउंसलरों से अनुमति पत्र मांगा तो वह नही दिखा सके। सीओ ने इस परामर्श केंद्र को बंद करा दिया। पांच वर्ष पूर्व तहसील में परामर्श केन्द्र की शुरुआत की गयी थी। जिसमें काउंसलर पति पत्नी के बीच चल रहे विवादो में समझौता कराते थे। उनके बीच समझौता न होने पर वह प्रकरण को वापस थाना पुलिस को भेज देते थे। प्रत्येक माह के बुधवार को कस्बे के लेखपाल प्रशिक्षण केन्द्र में लगने वाले परामर्श केन्द्र मे पति पत्नी के विवादों की सुनवाई होती थी। बुधवार को सीओ के आदेश पर इस परामर्श केन्द्र को बंद कर दिया गया। सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि बिना किसी अधिकारी के ही परामर्श केन्द्र चल रहा था। परामर्श केन्द्र के काउंसलरों से अनुमति पत्र की जानकारी करने पर वह अनुमति पत्र नही दिखा सके। परामर्श केन्द्र बरेली मुख्यालय पर चल रहा है। परामर्श केंद्र के अध्यक्ष अधिवक्ता सुधाकर लाल रस्तोगी, काउंसलर विमला शुक्ला ने बताया कि सीओ के निर्देश पर परामर्श केन्द्र को बन्द किया गया है।।
बरेली से कपिल यादव