नवाबगंज के राजमिस्त्री के दो बच्चों की जयपुर के एक गड्ढे में डूबकर मौत, एक साथ निकले दो जनाजे

नवाबगंज, बरेली। जयपुर मे परिवार के साथ रह रहे लाड़पुर उस्मानपुर गांव के एक मजदूर के बेटे-बेटी की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों के शव पैतृक गांव स्थित घर पर लाया गया तो परिवार में कोहराम गच गया। दोनों के शवों को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लाड़पुर उस्मानपुर गांव के लियाकत हुसैन जयपुर के मोहल्ला मानपुर सड़वा में पत्नी रजिया, आठ वर्ष की बेटी आलिया और पांच वर्ष के बेटे अयान के साथ रहकर मजदूरी करते थे। उनकी बेटी वहां के एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी जबकि बेटा कक्षा एक में पढ़ रहा था। गुरुवार को वे दोनों घर के पास ही खेल रहे थे। खेलते-खेलते पास ही स्थित पानी से भरे गहरे गड्ढे मे जा गिरे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल दौड़े। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उजड़ गया परिवार : लियाकत हुसैन की दो संतानें आलिया और अयान थे। वह खुद मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। साथ ही बच्चों को पढ़ा लिखा कर बड़ा बनाना चाहते थे। उन्होंने दोनों बच्चों का वहां के स्कूल में एडमीशन भी करा दिया था, लेकिन गुरुवार की घटना के बाद उनका परिवार उजड़ गया। लियाकत दो माह पूर्व मोहर्रम पर आए थे गांव : लियाकत हुसैन कई वर्षों से जयपुर में रहकर मजदूरी करते थे। दो माह पूर्व मोहर्रम में वह परिवार के साथ गांव आए थे। तब उन्होंने अपने मकान के ऊपर टीन डलवाई थी। ताक वह मकान में रह सके। एक साथ निकले दो जनाजे, पूरा गांव रोया : शुक्रवार को आलिया और अयान का शव उनके घर पहुंचा तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। नमाजे जुमा के बाद दोनों के जनाजे एक साथ घर से निकलते देख पूरा गांव रो पड़ा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *