नपा सभासदों ने जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए दिया ज्ञापन

बहेड़ी, बरेली। जनपद की नगर पालिका परिषद बहेड़ी के सभासदों ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि रामपुर की जौहर विश्विद्यालय के ध्वस्तीकरण करने के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। सभासदों ने ज्ञापन में मांग की है कि जौहर विश्वविद्यालय में नाम मात्र की फीस देकर पड़ने वाले छात्रों के भविष्य को देखते हुए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। एसडीएम गोपाल शर्मा ने सभासदों के द्वारा जौहर विश्वविद्यालय को बचाने को लेकर दिए ज्ञापन को राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आश्वाशन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद सलीम चंदा, ताहिर पप्पू, नसीम अहमद, ज़ाकिर रज़ा, हसन जाफरी, मिनहाज हैदराबादी, वाहिद खां, वाजिद अंसारी, इरफान अंसारी और अशरफ अब्बासी आदि शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *