नन्हे-मुन्नों ने दी राधा और श्रीकृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां, लोगो का मन मोहा

बरेली। नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मे गुरुवार को राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने राधा और श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप धारण कर वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश मलिक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धर्म, परंपराओं और महान चरित्रों से परिचित कराना है। वहीं, रामानुज दयाल अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद राजेश अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य रामचरण यदुवंशी, व्यवस्थापक बृजवासी लाल अग्रवाल, सह-मंत्री अनूप अग्रवाल और प्रधानाचार्य धीरेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बच्चों ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : जनपद के विकास क्षेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी नगला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेश-भूषा धारण कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें अधर्म पर धर्म की विजय और प्रेम भाव से रहने की सीख देता है। सोनी, भावना, संध्या, अंजली, दृश्या, कविता, कोमल, प्रियांशी, स्वाति और गीता आदि बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। प्रीति शर्मा, नवनीत यादव, आशा राणा, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र पटेल, ग्राम प्रधान शिव कुमार पटेल, रजी हसन,ऊषा और मोहिनी देवी का सराहनीय योगदान रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *