नगर निगम मे तैनात ठेका सफाई कर्मचारी की नाला सफाई के दौरान मौत, हुआ विरोध

बरेली। नगर निगम में तैनात ठेका सफाई कर्मचारी की नाले में गिर जाने से मौत हो गई। सफाई कर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के नालों में सफाई के लिए उतारे जा रहे हैं। लापरवाही का खामियाजा ठेके पर नालों की सफाई कर रहे कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। ठेके पर नालों की सफाई कर रहे कर्मचारियों में डर बना है। अब कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। नगर निगम सीमा मे 226 छोटे बड़े नालों की सफाई की जा रही है। 23 नाले ठेके पर साफ किए जा रहे है। बुधवार की सुबह सेटेलाइट स्थित हरूनगला के पास नाला सफाई करते हुए मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी राजीव ठेके पर सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान नाले मे गिर गए। तब तक उसको बाहर निकाला जाता उसकी हालात गंभीर हो गई। आसपास के लोग कर्मी को पास के अस्पताल ले गए। जहां उसको मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार रतन सिंह का कहना है कि कर्मचारी को चार दिन पहले निकाल दिया था। वो पहले से बीमार था और नशा करता था। नगर निगम के एक्सईएन संजीव प्रधान ने बताया कि सेटेलाइट के पास ठेके पर नाला सफाई कराई जा रही है। ठेके पर काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत की सूचना मिली है। जानकारी मिली है कि मृतक पहले से बीमार था। नशे की हालत मे काम कर रहा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *