दुकान में आग से लाखों का सामान राख

गुलड़िया, बरेली। गुलड़िया में गौरी शंकर मंदिर के पीछे लगने वाले मेले में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सॉफ्टी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक घंटे तक धधकती रही। आग में सॉफ्टी मशीन, चार-पांच डीप फ्रीजर, एक स्कूटी, इनवर्टर, बैटरी, इलेक्ट्रिक पैनल, कपड़े तथा खाने-पीने का सामान समेत दुकान का पूरा सामान सहित लाखों का जलकर राख हो गया। इस दौरान दुकान में रखे दो गैस सिलेंडरों में से एक फट गया, जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और मंदिर के सेवादारों ने गौरी शंकर मंदिर की समरसेबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। दुकान संचालक सोनू, निवासी सहसवान ने बताया कि वह चार पांच दिन पहले मेले में सॉफ्टी की दुकान लगाने आया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह शौच के लिए गया था। वापस लौटा तो दुकान धू-धू कर जल रही थी। उसने तुरंत दुकान मालिक गुल्लू को घटना की जानकारी दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *