दीपक भाईखेल प्रेसीडेंट व मयूर धीरवानी की सेक्रेटरी पद पर हुई ताजपोशी

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली चेंबर ने 24वां अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रोटेरियन मुकेश सिंघल द्वारा रोटेरियन दीपक भाईखेल को प्रेसिडेंट और मयूर धीरवानी को सेक्रेटरी का पदभार सौंपा गया। मंडल अध्यक्ष ने नए सदस्यों अभिषेक सिंह सलील बंसल दीपांशु अग्रवाल का रोटरी पिन पहनाकर स्वागत किया गया। इस भव्य आयोजन में पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ रवि मेहरा, रवि प्रकाश अग्रवाल, किशोर कटरु एवं पी पी सिंह द्वारा क्लब के भविष्य के लिए आशीर्वचन और सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा दी गई। डॉ आरके भास्कर और सुखबीर सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन मे अश्वनी भाटिया, शिरीष गुप्ता, विवेक तायल, इंदरजीत सिंह, मनजीत सिंह मरवाहा, गुरजीत सिंह बिंद्रा, निरुपम शर्मा, डॉ. वीके खेतान, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. अभय तिलक, डॉ. प्रखर दुबे, डॉ. रतन पाल सिंह, डॉ. एच. एस. गंगवार, डॉ. कपिल अग्रवाल, डॉ. विपुल कुमार, डॉ. एस वी सिंह आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।