मीरगंज, बरेली। दिल्ली पुलिस ने तस्करों की तलाश मे मीरगंज मे छापा मारा। पुलिस दिल्ली से तस्कर को साथ लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस ने गत तीन मार्च को दिल्ली मे तस्कर नदीम खां निवासी कर्दमपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ करने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम तस्कर को साथ लेकर उसके साथियों की तलाश में बुधवार को मीरगंज आई। दिल्ली पुलिस ने मीरगंज पुलिस को साथ लेकर तस्कर दंपति की तलाश में गुलड़िया में छापा मारा। पुलिस को तस्कर दंपति गांव में नही मिले। दोनों दिल्ली मे दर्ज मुकदमे में वांछित है। वांछित आरोपियों के नही मिलने पर दिल्ली पुलिस थाने से चली गई। हालांकि टीम डेरा डाले रही। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की टीम ने मीरगंज कस्बा के पास हाईवे किनारे निर्माणाधीन बिल्डिंग मे छापा मारा। छापे मे क्या बरामद हुआ यह स्पष्ट नही है। जिस मकान में छापा मारा गया वह वांछित आरोपी का होने की चर्चा मे है। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया दिल्ली के एनआईए थाने के एएसआई बलराज सिंह के नेतृत्व मे बुधवार को वांछितों की तलाश में मीरगंज थाने आई थी। मीरगंज पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस ने गुलड़िया में बब्बू के घर छापा मारा था। दोनों वांछित गांव में नहीं मिले। टीम लौट कर चली गई। उस दिन कोई बरामदगी नही हुई थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने न तो मीरगंज पुलिस से संपर्क किया न ही सूचना दी। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस कई बार यहां छापेमारी कर चुकी है।।
बरेली से कपिल यादव