दहेज की मांग पूरी न होने पर छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को मायके से बुलाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रियंका गंगवार निवासी ग्राम भदरक थाना देवरनियां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी शादी दो साल पहले मनोज कुमार पुत्र दुष्यंत कुमार निवासी ग्राम अगरास थाना फतेहगंज पश्चिमी से हुई थी। मायका पक्ष ने शादी मे दान दहेज देकर अन्य खर्चा किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले और दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। उनके उत्पीड़न से परेशान होकर मायके चली गई। कुछ दिन बाद उसके पिता ने ससुराल जाकर बातचीत की। ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। उसे बुलाने को राजी नहीं हुए। पुलिस ने पति मनोज कुमार, सुरजा देवी, नरेश, सुरेश, प्रमोद, बीरवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *