दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, तोड़फोड़

बरेली। व्हाट्सएप ग्रुप में गाली-गलौज का विरोध करने पर घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। महिलाओं से भी अभद्रता की गई। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर निवासी नुसरत पत्नी आरिफ खान के अनुसार उनके बेटे आरिस को मोहल्ले के कुछ युवकों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। ग्रुप में मां-बहन की गालियां दी जाती थीं। आरिस कई बार ग्रुप से लेफ्ट हो गया, लेकिन उसे बार-बार जोड़कर अभद्र टिप्पणियां की जाती रही। 16 जुलाई को बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे दर्जन भर से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ कर आरिस के साथ मारपीट की। वह और बेटियां बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग जुटे और विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बवाल का वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर किला अचल सिंह ने बताया कि वीडियो व की जांच कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *