तीन माह से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या कर शव को लटकाने का आरोप

बरेली। गुरुवार को जनपद के थाना कैंट क्षेत्र मे तीन माह से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिवार वालों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव हरुनगला निवासी जितेंद्र (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई नन्हे ने बताया तीन माह से वह घर से लापता था। इसकी बिथरी चैनपुर थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जितेंद्र का कुछ पता नही चला। गुरुवार की सुबह थाना कैंट क्षेत्र के जंगल में कबाड़ बिन रहे बच्चों ने देखा तब उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर जितेंद्र के परिजन मौके पर जंगल पहुंचे तब उन्होंने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी हत्या करके शव को लटकाया गया है। आशंका जताई कि किसी टेंपो वाले से कहासुनी हुई होगी क्योंकि जितेंद्र टेंपो चालक था। पुलिस पूरे मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पांच भाई एक बहन में तीसरे नंबर का था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *