बरेली। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जानकारी दी गई कि यात्रा की सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। कांवड़ियों के लिए 30 स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। बैठक में बिजली के खंबों पर पन्नी लपेटने, ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा जाली लगाने, खराब सड़कों को दुरूस्त कराने का निर्देश दिया गया। खास तौर से लाल फाटक पुल के दोनों ओर गड्ढे और जलभराव की समस्या पर चर्चा हुई। लोक निर्माण विभाग को गड्ढों को भरवाने और पानी निकासी के लिए नालों पर से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए। बभिया रोड पर बिचैलिया गांव के पास रोड लाइट की भी आवश्यकता बताई गई। किला पुल के नीचे लाइटिंग करने और अलखनाथ मंदिर के पास ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग करने का कहा गया। गोताखोरों को छोटी बोट व लाइफ जैकेट की उपलब्धता कराने को भी कहा गया। नवदिया झादा पर जो पुल बन रहा है उसके दोनों ओर ब्रेकर बनवाने के लिए कहा गया।।
बरेली से कपिल यादव
