बरेली। देश एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार अभियान के अंतर्गत ठाकुर अखिलेश सिंह को ब्रज क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी देश एवं प्रदेश मे जो जनकल्याण योजनाएं सरकार की चल रही हैं उनकी नीतियों को आम जनमानस तक योजनाओं का लाभ मिल सके। इसकी जानकारी संगठन के द्वारा दी जाएगी। अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो ठाकुर अखिलेश सिंह से संपर्क कर सकता है या जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष से शिकायत कर सकता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बच्चों की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत, कौशल विकास योजना के अंतर्गत गरीब कल्याण योजनाएं जैसे राशन वितरण, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि या किसी भी प्रकार की असुविधा होती है तो शिकायत कर सकते हैं मिस्टर सिंह पूर्व में संगठन मे भारत सरकार की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ब्रज क्षेत्र के सह संयोजक के रूप में कार्य किया है। आगे संगठन को बढ़ाने के लिए सभी जिलों मे जिलाध्यक्ष का गठन किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव