Breaking News

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। थाना आंवला क्षेत्र मे बाइक सवार दो चचेरे-तहेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार थाना आंवला क्षेत्र के बझेरा गांव निवासी 14 वर्षीय अनमोल और 15 वर्षीय राहुल चचेरे-तहेरे भाई थे। जिनके परिवार का ही एक सदस्य का बीते दिनों राजपुर मे हुए हादसे में घायल हो गया था जो अलीगंज के अस्पताल में भर्ती है। वही बीती रात अनमोल और राहुल अस्पताल मे रुपये पहुंचाने के लिए अलीगंज जा रहे थे। तभी रास्ते मे सत्तारनगर पहुंचने पर करीब 11 बजे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में अनमोल और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। जिसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *