Breaking News

बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा, सात डिग्री गिरा तापमान

बरेली। शनिवार रात मे तेज बारिश से मौसम में काफी बदलाव हुआ। रविवार की सुबह से धूप के साथ बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद अचानक फिर मौसम बदला और बारिश हुई। इसकी वजह से मौसम ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से सात और न्यूनतम छह डिग्री लुढ़क गया है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक लुढ़क सकता है। 3 मई को सबसे अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुमान के रविवार को 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को बादल छाए रहेंगे। रविवार को अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है। इस कारण ही आंधी और बारिश की संभावना बनी है। बताया कि 4 मई तक आंधी और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट हो सकती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *