टेंट के गोदाम मे आग लगने से लाखों का माल खाक, 500 मीटर दूर रोकनी पड़ी दमकल की गाड़ी

बरेली। शनिवार की सुबह थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर मे एक टेंट के गोदाम मे आग लग गई। कुछ ही देर मे आग ने भीषण रुप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी को संकरी गली होने की वजह से 500 मीटर दूर ही रोकना पड़ा। जिसके बाद पाइप से पाइप जोड़कर किसी तरह से गोदाम तक पानी को पहुंचाया गया। मगर तब तक गोदाम का सारा माल खाक हो चुका था। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने की वजह से इलाके मे दहशत का माहौल था। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर मे एक मकान में अंकुर टेंट हाउस का गोदाम है। जिसमें शनिवार की सुबह को अचानक भीषण आग लग गई। घनी आबादी के बीच गोदाम में आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी फैल गई और सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। आग इतनी तेज थी की गोदाम की दीवारें तक चटक गई। वही मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इस बीच अंकुर टेंट हाउस के मालिक भी मौके पर पहुंच गए और आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके करीब सवा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो पहुंची लेकिन संकरे रास्तों की वजह से जलते हुए गोदाम तक नही पहुंच पाई। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब पांच सौ मीटर का पाइप जोड़कर पानी को गोदाम तक पहुंचाया और किसी तरह आग पर काबू पाया। अभी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अंकुर टेंट हाउस के मालिक का कहना है कि टेंट हाउस का सारा सामान जल गया है। जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए थी। वही फायर ऑफिसर का कहना है कि संकरे रास्ते होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी जलते गोदाम तक नही पहुंच सकी, जिसके चलते पाइप जोड़कर आग को बुझाया गया और आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही कितना नुकसान हुआ है इसका भी आकलन किया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *