बारात से वापस जा रही बस पलटी, दो दर्जन यात्री गंभीर घायल, कुछ गंभीर घायल

बरेली। शनिवार की तड़के बारात से वापस जा रही एक बस गड्डे में पलट गई। बस मे करीब 50-55 यात्री सवार थे। जिसमें से कई यात्री घायल हुए हैं। कुछ यात्रियों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जनपद बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को बारात बरेली आई थी। शादी की कुछ रस्में पूरी होने बाद बस को पहले ही बारात घर से रवाना कर दिया गया। बाकी के बाराती सुबह के समय रवाना होते मगर बस जैसे ही अखा मोड़ पर पहुंची तो मुड़ते वक्त बस खाई मे जा गिरी। जिसकी वजह से कई बारातियों को गंभीर चोटें आई है। पुलिस के अनुसार करीब 20-25 लोग घायल हुए है। जिसमें से करीब 5-7 लोगों की हालत काफी गंभीर है। बाकी करीब 10-12 लोग घायल हुए है तो वहीं कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है। सभी का इलाज किया जा रहा है। बारातियों की माने तो चालक नशे में बस चला रहा था। हादसे से पहले वह बस को इधर उधर कई बार डगमगा चुका था। जिस पर बस मे बैठे कुछ बारातियों ने बस को सही से चलाने के लिए कहा। मगर उसने एक नही सुनी और तेज रफ्तार बस चलाता रहा। बारातियों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में होने की वजह से हादसा हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *