जंक्शन पर सोते यात्रियों के मोबाइल, पर्स चुराते रंगे हाथों पकड़ा, मुकदमा दर्ज

बरेली। शनिवार की सुबह जंक्शन पर दो चोरों ने यात्रियों की जेब पर हाथ साफ कर दिया। जंक्शन की टिकट खिड़की के पास दोनों यात्रियों के सोते समय चोरों ने उनकी जेब से मोबाइल और पर्स चुरा लिया। जब यात्रियों की आंख खुली तो उन्होंने शक के आधार पर दोनों चोरों की तलाशी ली तो मोबाइल और पर्स बरामद हो गया। जिसके बाद यात्रियों ने उन्हें पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया। मामले मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के फतेहपुर शरीफनगर के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा अपने रिश्तेदार हरभगवान के साथ लखनऊ से दवाई लेकर वापस आ रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें दवा लेकर बदायूं जाना था। जिसके लिए वह टिकट कराने के लिए टिकट विंडों पर गए। टिकट लेने के बाद जब पता लगा कि ट्रेन जाने मे समय है तो वह वही पर कुछ आराम करने के लिए लेट गए। उनके सोते समय दो चोरों ने उनकी जेब से एक मोबाइल और पर्स जिसमें 3500 रुपए चुरा लिए। जब वीरेंद्र की आंख खुली तो दोनों चीजें गायब देख चौंक गए। मोबाइल और नकदी चोरी होने के बाद जब वीरेंद्र ने पास में बैठे दो लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से मोबाइल और रुपए बरामद हो गए। जिसके बाद वीरेंद्र उन्हें जीआरपी लेकर गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि एक का नाम शंकर है। वह मूल रूप से कासगंज के अहरौली गांव का रहने वाला है। वहीं, दूसरे का नाम रिंकू है वह अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के श्यावली गांव का रहने वाला है। फिलहाल जीआरपी ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *